Tuesday, 16 November 2010

क्या हो रहा है

मेरा ब्लॉग हिंदी में क्यों आ रहा है? कुछ तोह गड़बड़ है। चलिए आज पहली बार हिंदी में उपलेख कर देखतें है।

इस से पहले पिछली बार जब लिखित रूप में मैंने हिंदी में किसी चीज़ का विवरण किया था वोह मेरे ख्याल से शायद मेरी दसवी कक्षा का हिंदी निबंध था। शीर्षक था 'रेलवे स्टेशन का दृश्य'। सच में काफी वक़्त गुज़र गया है ।

मैंने एक बार अपने दफ्तर के सिक्यूरिटी कर्मचारी को हिंदी में एक छोटा पात्र भी लिखा था। पात्र का मकसद था उन्हें यह समझाना की मेरे घर की चाबी मेरे भाई को, जो की किसी दुसरे शेहेर से आ रहा था, दे दें।

यह भी सभावता हमारे देश में एक अनोखी उपलब्धि है की हम में से ज़्यादातर लोग जो अंग्रेजी के माध्यम से स्कूल में पड़ते हैं, अपनी भाषाओं (चाहे वोह जो भी हों) में पूरी तरह से असमर्थ हो जातें हैं। विभिन भाषाओं का मिश्रण जो हमारे लिए अब आम बात बन चूका है, जहां एक तरफ किसी भी पर्यटक के लिए अचम्भे की बात हो सकती ही वहीँ हमारी अपनी भाषाओं की शुद्धता के लिए एक मुश्किल बन गया है।

हम अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल किये बिना संवाद करने में असमर्थ हो गए हैं।

मैं कर्नाटक के बंगलोरे शेहेर में आता जाता रहता हूँ। यहाँ के लोग काफी अचम्भे से मेरी ओर देह्तें है जब मैं उनकी बोली हुई 'कन्नडा' को समझ जाता हूँ। लेकिन मेरे लिए यह अब बहुत सरल हो गया है, क्योंकि उनकी कन्नडा में इतने अधिक अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल होता है की उनकी बात को समझना आसान हो जाता है।

I wanted to write about something else when I set out to write this post, in its place I wrote a rather simplistic piece in Hindi. The accident of the Hindi button being on perhaps played a role. The idea was to practice my own Hindi writing skills, which have become shockingly rusty and also to communicate, in hesitating and simple words what I think is a problem that is only likely to grow. I know parents in this day and age who think of Hindi/Local language as a crutch and refuse to speak to/teach their children these languages. These kids will grow up without a vital skill, for which they will either curse their parents or not stretch their experience beyond those with similar upbringings. Both being unfortunate circumstances.

I will try to read and write a little Hindi every week to sharpen my own skills with the language. And whenever it is that I find myself searching for a Hindi word, instead of giving into the temptation of using an English one in its place, I will look it up.